फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनावों को दोबारा बहाल करने की मांग की

विज्ञापन
मांगों को लेकर ज्ञापन देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता। स्रोत : परिषद
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से पूरे प्रदेश में महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने को लेकर मांग की। सोमवार को परिषद रेवाड़ी इकाई द्वारा केएलपी कॉलेज तथा राजकीय महिला महाविद्यालय बावल में प्राचार्यों को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री परमिंदर सैनी तथा विभाग संयोजक युधिष्ठिर धनखड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनावों को दोबारा बहाल करने की मांग उठाई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 1996 के बाद हरियाणा में छात्रसंघ चुनाव बंद होने से विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित होना पड़ा है।
विज्ञापन

एबीवीपी ने मांग की है कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं ताकि छात्र अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के समक्ष रख सकें।
इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि सरकार एवं प्रशासन छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कन्नुप्रिया, केएलपी कॉलेज इकाई मंत्री अन्नु यादव, उपाध्यक्ष नितिन यादव, नगर मंत्री रेवाड़ी राजश्री वशिष्ठ, राजकीय महिला महाविद्यालय बावल इकाई अध्यक्ष उर्वशी, इकाई मंत्री गुंजन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें