फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में 126 यूनिट रक्त एकत्रित

Sun, 26 Jul 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते गणमान्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को हंसाका गांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 126 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत निर्माण युवा दल के संस्थापक अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह यादव ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमा पर लड़ना ही नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करना भी है। युवाओं को नशे से दूर रहकर रक्तदान और राष्ट्र निर्माण जैसे जनहितकारी कार्यों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।
विज्ञापन

आयोजक संदीप यादव और प्रशांत यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस मौके पर हिमांशु यादव, मोहित यादव, अमित यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें