सनसिटी ए-ब्लॉक में पौधरोपण करते लोग। स्रोत : स्थानीय नागरिक
रेवाड़ी। एसडीओ अशोक कुमार यादव ने अपनी पुत्री के जन्मदिन पर सनसिटी ए-ब्लॉक में विभिन्न प्रजातियों के 30 पौधे रोपे।उन्होंने कहा कि पारिवारिक खुशियों और शुभ अवसरों को यादगार बनाने का सबसे बेहतर तरीका प्रकृति की सेवा करना है। इस मौके पर देशराज शास्त्री, भूपेंद्र यादव, सतपाल, अधिवक्ता अरुण कुमार, संजय यादव, संदीप बेरवाल, अनिल यादव, राकेश, विवेक सुल्तानिया, सुरेंद्र मास्टर और मनोज मास्टर, रितेश प्रधान मौजूद रहे।