फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 398 प्राइमरी स्कूलों के 1250 गुरुजी दीक्षा एप पर दो कोर्स सीखेंगे

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय।
विज्ञापन
रेवाड़ी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यार्थियों के साथ-साथ अब अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। बेहतर ई-कंटेंट के लिए शिक्षकों को दीक्षा एप पर ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग से उनका विद्यालय में पढ़ाई संबंधित कार्य भी प्रभावित नहीं होगा। इससे उनको नया सीखने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन

1 नवंबर से शुरू होकर ट्रेनिंग 11 नवंबर तक चलेगी। इसमें जिलेभर के करीब 1250 अध्यापक भाग लेंगे। इसको लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्राचार कर ई-लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए दीक्षा एप पर अध्यापकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि दीक्षा एप ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से न सिर्फ विद्यार्थियों के लिए मददगार होगा, बल्कि इससे अध्यापकों को भी फायदा होगा। जिले में 398 प्राइमरी विद्यालय हैं, जिनमें अध्यापक प्रशिक्षण लेने के लिए शामिल किए जा रहे हैं। अध्यापकों को दीक्षा एप पर विषयवार पाठ्यक्रम सामग्री अपलोड कर दी गई है। अब विद्यालयों में यह प्रशिक्षण अध्यापकों को दो चरणों में करवाया जाएगा, जिसमें पहले चरण में शुरुआती पठन व दूसरे चरण में बड़ी संख्या और स्थानीय मान के बारे में अध्यापकों को जानकारी दी जाएगी। इस एप के माध्यम से अध्यापकों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ई-कंटेंट उपलब्ध करवाने को लेकर जानकारी दी जाएगाी।

ट्रेनिंग के बाद विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने बताया कि शिक्षा निदेशालय की ओर से ई-लर्निंग को बढ़ावा देने पर लगातार कार्य किया जा रहा है। अब इसके लिए दीक्षा पोर्टल पर अध्यापकों और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए दीक्षा एप पर दो कोर्स जारी किए गए हैं। दीक्षा पोर्टल पर बेहतर और अधिक कंटेंट के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा। साथ ही अध्यापकों को यह भी बताया जा रहा है कि वह कैसे ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन


वर्जन :
शिक्षा निदेशालय द्वारा ई-लर्निंग को बढ़ावा देने पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए दीक्षा पोर्टल पर बेहतर और अधिक कंटेंट के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग की ओर से दीक्षा एप पर दो कोर्स जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

-चरण सिंह, एफएलन जिला कोऑर्डिनेटर रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें