फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से प्रदूषण जांच केन्द्र चलवाने वाला संचालक चढा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर फर्जी तरीके से प्रदूषण जांच केंद्र चलाने वाले संचालक को धारूहेडा थाना पुलिस ने वीरवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान महेंद्रगढ़ जिला निवासी स्नेहपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उल्लेखनीय है कि 24 जून को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर प्रदूषण जांच केंद्र के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े पर सीआइए रेवाड़ी व धारूहेड़ा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस द्वारा की गई रेड के दौरान सामने आया कि जगह-जगह लगाए गए प्रदूषण जांच केंद्र के लिए खोले गए प्वाइंट फर्जी है। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी स्नेहपाल द्वारा शक्ति होटल व धारूहेडा में गौरव फ्यूल स्टेशन के समीप फर्जी तरीके से प्रदूषण जांच केंद्र चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से काबू किये कारिंदों के साथ-साथ संचालक स्नेहपाल के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत दो मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मुख्य आरोपी कार्रवाई के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और बाद में उसने एक मामले में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत करा ली थी। लेकिन दूसरे मामले में वह फरार चल रहा था। धारूहेड़ा पुलिस ने वीरवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें