एन्हांसमेंट के विरोध में आंदोलनरत लोगों को अभय चौटाला ने दिया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के तीन सेक्टरों के लिए जारी एन्हांसमेंट नोटिस के विरोध में राजेश पायलट चौक पर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के आंदोलन को इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने अपना समर्थन दिया। धरना स्थल पर शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष पहुंचे। धरनारत लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं है। मौजूदा सरकार ने जनता को परेशान करने के अलावा कुछ नहीं किया।
महेंद्रगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाते अभय चौटाला शुक्रवार को राजेश पायलट चौक पर धरना दे रहे लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब जिस तरह 22 साल बाद जनता पर एन्हांसमेंट का बोझ डाला जा रहा है वह बिल्कुल भी सही नहीं है। सरकार इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है। नागरिकों ने बताया हुडा ने न्यायालय के आदेशों की आड़ लेकर गलत व्याख्या कर नोटिस जारी किया है। यह पूरी तरह से गड़बड़झाला है। जनता पर गलत एन्हांसमेंट डाला गया है।
इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने कहा कि तीन दिन से नागरिक धरने पर बैठे हैं लेकिन अभी तक जनता की बात सुनने के लिए न तो कोई भाजपा का पदाधिकारी और न ही अधिकारी वहां आए हैं। इससे साफ हो चुका है कि जनता की बात पर सरकार कितनी गंभीर है। आरडब्ल्यूए सेक्टर तीन के प्रधान सर्वसुख यादव ने बताया कि जब तक सरकार इस समस्या का समाधान नहीं करती है तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत, महेंद्रगढ़ जिला प्रधान सत्यबीर नौताना, महिला विंग प्रधान कमला शर्मा, युवा विंग प्रधान किरणपाल यादव, राजबीर कालूवास, रामकिशन छिल्लर, रामफल कोसलिया, विजय भूरथला, राव मंजीत जेलदार, वरुण गांधी, श्यामसुंदर सभ्रवाल, प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत सिंह डहीनवाल, सुरेंद्र कौर राठी , विनोद शर्मा बावल, सतेंदर झाबुआ, टेकचंद सैनी, अमन जून, विक्की कोसलिया, शीशराम चौकन, सुमेर सिंह बनीपुर, राजू चौधरी, जस्सू राव मीरपुर, राकेश वर्मा, जीतू डोहक़ी, संदीप टूमना, रवि मसीत एडवोकेट विजय यादव मौजूद रहे।