फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी और कोसली में 12 हजार क्विंटल हुई गेहूं की खरीद

Sun, 06 Apr 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में सरसों और गेहूं की आवक अब बड़े पैमाने पर होने लगी है। शनिवार को रेवाड़ी अनाज मंडी में 358 किसानों से 7150 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। बावल में 71 टोकन कटे और 1600 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। कोसली में 23 हजार क्विंटल सरसों खरीद की गई है।
रेवाड़ी और कोसली को मिलाकर करीब 12 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। मौजूदा समय में अनाज मंडियां सरसों से अटी पड़ी हैं। जितनी आवक हो रही है, उसका 50% ही फसल की उठान हो पा रही है। अब गेहूं की आवक होने के बाद मंडियां अनाज से अट गई हैं। इससे व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी हो रही है। हर साल इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिलती है। आढ़ती चाहते हैं कि सरसों की उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। नहीं तो गेहूं और सरसों मंडी में रखना काफी मुश्किल हो जाएगा। व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि समय रहते किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी प्रशासन का कहना है कि उठान कार्य में जल्द ही तेजी लाई जाएगी, इसके लिए दिन-रात कार्य चल रहा है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी
विज्ञापन


गेहूं बेचने का यह है शेड्यूल

रेवाड़ी, कोसली की मंडी में गेहूं खरीद की जा रही है। इनमें रेवाड़ी शहर की नई अनाज मंडी में मंगलवार, वीरवार व शनिवार को फूड सप्लाई और सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को हैफेड की ओर से खरीद की जा रही है। इसी तरह बावल में केवल हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन का ही शेड्यूल है। कोसली की मंडी में नए बदलाव अनुसार सोमवार व बुधवार को फूड सप्लाई और बाकी दिन हैफेड का शेड्यूल रहेगा।
विज्ञापन


हैफेड के डीएम प्रवीण शर्मा ने कहा कि गेहूं में 12 फीसदी से कम नमी होनी चाहिए। मापदंड पर खरा उतरने वाली ढेरी की ही खरीद की जाएगी। इसलिए किसान परेशानी से बचने के लिए अपनी उपज को सुखाकर और साफ करके लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें