फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 11वीं की छात्रा साक्षी ने जीती बेस्ट हाउस ऑफ द मंथ ट्राॅफी

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विजेता को सम्मानित करते स्टाफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में बेस्ट हाउस आफ द मंथ ट्रॉफी पर विद्या हाउस का कब्जा रहा। विद्यालय में चार सदन (सुशील, विद्या, विनय और विवेक) द्वारा प्रार्थना सभा तथा अन्य सप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य मनोज कुमार ने विजेता हाउस को शुभ कामनाएं देते हुए विद्या हाउस कैप्टन कक्षा 11वीं की छात्रा साक्षी को बेस्ट हाउस ऑफ द मंथ ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा अन्य सदनों को ओर बेहतर करने को लेकर प्रेरित किया।
प्रवक्ता सत्ते सिंह, अध्यापक रविंद्र कुमार तथा मुकेश कुमार की टीम ने अगस्त माह के दौरान आयोजित गतिविधियों में विभिन्न हाउस द्वारा की गई गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन एवं मूल्यांकन कर हाउस ऑफ़ द मंथ के लिए विद्या हाउस को विजेता घोषित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रवक्ता मनोज कुमार, डॉ. सुविधा यादव, अनिता रोहिल्ला, कांता लहकरा, रेखा रोहिल्ला, पुनीता सैनी सहित अध्यापक रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें