निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर दी शिकायत
अमर उजाला ब्यरो
कोसली।
स्थानीय रेलवे स्टेशन क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर नाहड़ रोड़ पर गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों के निर्माण में की गई अनियमितताओं एवं कमियों की जांच कराए जाने की मांग की है।
नाहड़ रोड निवासी लालाराम ने अपनी शिकायत में बताया कि नालियों के तल का फर्श कहीं-कहीं कच्चा छोड़ दिया गया है। पलस्तर भी नहीं किया हुआ है। इस कारण नालियां रिसती है। इसके अतिरिक्त नालियों के निर्माण में प्रयोग की हुई ईंटें भी घटिया स्तर की हैं। नालियों का लेवल भी ठीक से नहीं बनाया गया जिसके कारण जगह-जगह पानी खड़ा रहता है। जिससे घरों के सामने गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार इस संबंध में उसने मौके पर मौजूद जनस्वास्थ्य विभाग के जेईई व एसडीई को भी अवगत कराया था लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।