संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ग्रीष्म कालीन अवकाश में यात्रा पर जाने वाले लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने 46 जोड़ी ट्रेनों में 114 डिब्बे स्थायी रूप से बढा़ने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को सीट मिल सकेगी और वे सुविधाजनक तरीके से यात्रा कर सकेंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22471/22472 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर में बीकानेर से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक और दिल्ली सराय से 3 अप्रैल से 2 मई तक 1 सेकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल और उदयपुर सिटी से 2 अप्रैल से 1 मई तक 1 सेकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी रही है।
गाड़ी संख्या 14707/14708 बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 से 30 अप्रैल तक एवं दादर से 2 अप्रैल से 01 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 अप्रैल से 30 अप्रैल और अमृतसर से दिनांक 3 अप्रैल से 1 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 अप्रैल से 30 अप्रैल और अमृतसर से 3 अप्रैल से 1 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 12065/12066 अजमेर-दिल्ली राय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19701/19702 जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर ट्रेन में जयपुर से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक और दिल्ली कैंट से 3 अप्रैल से 2 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14717/14718 बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक एवं हरिद्वार से 3 अप्रैल से 1 मई तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 12988/12987 अजमेर-सियालदाह-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सियालदाह से 2 अप्रैल से 1 मई तक 1 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।