फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 केंद्रों पर 11100 अभ्यर्थी आज देंगी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा

विज्ञापन
महिला पुलिस कांस्टेबल (दुर्गाशक्ति) परीक्षा के लिए आयोजित बैठक में केन्द्र अधीक्षकों को आवश्यक ? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी । डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से रविवार, 12 दिसंबर को जिला में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाने वाली महिला पुलिस कांस्टेबल (दुर्गाशक्ति) की परीक्षा को पूर्ण रूप से नकल रहित संपन्न करवाने के लिए सजग है। हर स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। केंद्र अधीक्षक जिला में आयोजित होने वाली इस परीक्षा को नकल रहित पूर्ण करवाने में अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से करें। वे शनिवार को लघु सचिवालय सभागार में परीक्षा को लेकर केंद्र अधीक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त किए अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेकर सभी व्यापक तैयारियां सुनिश्चित कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि वे परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखें। ताकि निर्धारित नियमों के तहत उक्त परीक्षा पूर्ण करवाई जा सके। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एचएसएससी द्वारा जारी नवीनतम हिदायतों को पढ़कर उनकी पालना सुनिश्चित करें।
डीसी ने कहा कि केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों पर यह सुनिश्चित कर लें कि केंद्र में सभी सुविधाएं जैसे जैमर, वीडियोग्राफी कैमरा, सीसीटीवी कैमरा, बायोमेट्रिक एटेंडेंस मशीन इत्यादि सही व ठीक ढंग से कार्य कर रहे हों। ऐसा नहीं है तो उसकी लिखित में तुरंत रिपोर्ट करें। उन्होंने एचएसएससी सदस्य व प्रतिनिधियों को नकल रहित परीक्षा करवाने का भरोसा दिलाया। एचएसएससी परीक्षा संचालन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी एवं एडीसी आशिमा सांगवान ने सभी केन्द्र अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हर परीक्षा में कोई न कोई बदलाव करते हुए नया नियम बनाया जाता है। इसलिए सभी अधीक्षक आयोग द्वारा जारी नियमावली को गहनता से पढ़ लें ताकि उन्हें उस बारे में जानकारी मिल सके। बैठक में सीटीएम रोहित कुमार सहित केन्द्र अधीक्षक, जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------------
परीक्षा के दो घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र पर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 12 दिसंबर को जिले में हरियाणा पुलिस दुर्गा शक्ति की परीक्षा के लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 11 हजार 100 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से 12 बजे के बीच होगी, लेकिन अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों को रंगीन एडमिट कार्ड तथा एडमिट कार्ड पर फोटो लगाकर सत्यापित कराना होगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर दोनों समय अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक लगाई जाएगी।
इन स्थानों पर बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
जिले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सर्कुलर रोड, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाड़ावास गेट, जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सर्कुलर रोड, कैंब्रीज स्कूल गढ़ी बोलनी रोड, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा चूंगी, सरस्वती विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी, राव बहादुर सिंह स्कूल यादव नगर, राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-18, माता राजकौर इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी सहारनवास, ऋषि पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड हांसाका, राज इंटरनेशनल स्कूल कौनसीवास रोड, माउंट लिट्रराजी स्कूल दिल्ली रोड बालियर खुर्द, दिल्ली पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड जौनावास, सोमाणी इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी गढ़ी बोलनी रोड, स्काई वर्ल्ड स्कूल सनसिटी, हिदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल माडल टाउन, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सरकुल रोड, माता राजकौर कॉलेज सहारनवास में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यदुवंशी शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटौदी रोड डोहकी, यूरो इंटरनेशनल सकूल दिल्ली रोड जौनावास, केएलपी कॉलेज दिल्ली रोड, अहीर कॉलेज नाईवाली चौक, सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल नारनौल रोड, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना, सूरज स्कूल दिल्ली रोड, आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिल्ली रोड, यूरो इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली रोड, जैन बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सर्कुलर रोड पर दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें