गांव धारण की ढाणी में आयोजित लग्न समारोह में बैठा दूल्हा।
बावल। गांव धारण की ढाणी के रहने वाले सौरव डागर ने शादी में शगुन के तौर पर 1 रुपया लेकर समाज के समक्ष मिसाल पेश की है। सौरव की शादी महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोथल खुर्द के रहने वाले नत्थू राम की बेटी सपना के साथ होनी तय हुई है।
बुधवार 4 दिसंबर को लग्न में पिता नत्थूराम ने स्वेच्छा से 11,11,1,100 रुपये दामाद सौरव डागर की झोली में रखे। इस पर सौरव व पिता मुकेश पहलवान ने यह राशि वापस कन्या पक्ष को लौटा दी। पिता मुकेश पहलवान ने कहा कि बेटे ने एक एनजीओ मां भारती फाउंडेशन के नाम से चलाया हुआ है। यह संस्था सभी को अच्छे कार्य की राह दिखाता है। समाज में बिना दहेज के शादी करने की सीख देता है।
उन्होंने कहा कि उनका एनजीओ अच्छे कार्यों को बढ़ावा देता है तो फिर वे कैसे दान दहेज ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि लग्न समारोह में उप पुलिस अधीक्षक राजेश चेची भी आए थे। यह उन्हीं के मार्गदर्शन है जिस पर वे चल रहे हैं। इसलिए किसी भी तरीके से इस तरह आए हुए दान दहेज के खिलाफ हैं।