फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आंधी से बिजली के 100 खंभे टूटे, 11 ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा, बिजली रही गुल

Sat, 03 May 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार की सुबह आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश से तापमान गिरने के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं आंधी के दौरान जिलेभर में 100 से अधिक बिजली के खंबे गिर गए। 11 ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा। इसके चलते कई स्थानों पर बिजली गुल रही जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मचारी पूरे दिन बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे।
जिले में शुक्रवार की भोर में अचानक मौसम बदल गया और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। भोर में 4 बजे आई तेज आंधी के दौरान दुकानों के बोर्ड उड़ गए। कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां टूट कर गिर गईं। पेड़ गिरने से कुछ स्थानोें पर बिजली के तार टूट गए जिससे बिजली गुल हो गई। आंधी से बिजली के करीब 100 खंभे टूटे हैं और 11 ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है। 20 पेड़ भी गिर गए। कोसली क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। कोसली में बरेली से गुड़ियानी मार्ग के बीच में 12 पेड़ गिरे पड़े थे जिससे कई स्थानों पर आवागमन बाधित रहा। बिजली की व्यवस्था भी बाधित रही। 40 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ गांवों में दोपहर तक गड़बड़ी दूर कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बारिश होने से अधिकतम तापमान में साढ़े 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में करीब साढ़े 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बिजली निगम को करीब 100 से अधिक शिकायतें भी प्राप्त हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रेवाड़ी में 6 एमएम बारिश हुई है। इससे कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया। ठंड हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो-तीन दिनों तक इसी प्रकार से मौसम में बदलाव बना रहेगा। अगले सप्ताह से तापमान में वृद्धि दिखाई देगी।

रेवाड़ी में 6.0, मनेठी में 3.8, पाल्हावास में 6.0, धारूहेड़ा में 5.5, डहीना में 3.0, बावल में 1.5, कोसली में 2.5, नाहड़ में 3.0 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें