फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल में पौधरोपण कर विद्यार्थियों ने लिया पेड़ बचाने का संकल्प

Thu, 30 Jul 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पौधरोपण करते विद्यालय के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी स्थित पीएमश्री कन्या स्कूल में बुधवार को प्राचार्य अनिल कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेने और नियमित रूप से पानी देने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संजय चौधरी, बलबीर, सुनील प्रकाश, बिजेंद्र, सुरेंद्र, सुमन सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें