फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नीट में होली चाइल्ड स्कूल के 10 छात्रों को मिली सफलता

Fri, 07 Jun 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी (वि.)। होली चाइल्ड स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने नीट 2024 में सफलता प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

नीट में स्कूल के वंश बंसल पुत्र नवीन कुमार ने 720 अंक में से 680, भानु प्रसाद पुत्र अजय कुमार 643, कु. संचिता पुत्री राकेश कुमार 634, कु. शान्तनु पुत्री सतपाल 634, कु. अनामिका पुत्री राजेश चौधरी 629, कु. स्नेहा पुत्री मुकेश कुमार 610, राहुल पुत्र संजय कुमार 603, कु. नियति पुत्री श्री राजेश कुमार 595, कु. सुरक्षा पुत्री रनवीर 590 और मानव पुत्र विकास कुमार ने 572 अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ अपने माता-पिता को भी गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन, अपने अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के सहयोग को दिया है।
विज्ञापन


स्कूल के निदेशक अनिरुद्ध सचदेवा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि नीट में स्कूल के 10 विद्यार्थियों का सफल होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों सफल और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि स्कूल के 45 वर्षो के सफर में असंख्य छात्र मैडिकल, इंजीनियरिंग और वाणिज्य के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर देश विदेश में अपने क्षेत्र और स्कूल का परचम लहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें