फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 10 निर्दलीय पार्षदों ने की राव इंद्रजीत से मुलाकात

Thu, 14 May 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात करते पार्षद। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामपुरा हाउस में बुधवार को नगर परिषद चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 10 निर्दलीय पार्षदों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली और रेवाड़ी नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरमैन विनीता पीपल भी मौजूद रहीं। भाजपा नेताओं ने निर्दलीय पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर रेवाड़ी शहर के विकास में भूमिका निभाएं और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। पार्षदों ने राव इंद्रजीत सिंह से वार्ड के विकास कार्यों और नगर परिषद में बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की।
क्षेत्र में राव इंद्रजीत सिंह का मजबूत जनाधार होने के कारण इस मुलाकात से भाजपा को नगर परिषद में और मजबूती मिलने की चर्चा है। मुलाकात करने वालों में वार्ड 5 से पूनम कुमारी, वार्ड 6 से गोपाल सैनी, वार्ड 8 से पूनम सतीजा, वार्ड 10 से पवन बठला, वार्ड 16 से मुकेश वर्मा, वार्ड 26 से जितेंद्र यादव, वार्ड 27 से सुमन खरेरा, वार्ड 28 से रमेश मोरवाल, वार्ड 29 से श्री भगवान यादव तथा वार्ड 30 से पूनम शामिल रहीं। राव इंद्रजीत सिंह ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल और धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा को भी जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें