फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजातीय विवाह पर 10 जोड़ों को मिला 25 लाख रुपये का अनुदान

विज्ञापन
लाभार्थियों को चेक सौंपते मंत्री डॉ. बनवारी लाल। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। सहकारिता व अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के 10 शादीशुदा जोड़ों को ढाई- ढाई लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज से जात-पात के जहर को मिटाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना समाज की बेहतरी के लिए उठाया गया एक बेहतरीन कदम है। इस योजना का उद्देश्य समाज से जातिवाद का सफाया करना है।
अंतरजातीय विवाह योजना की पात्रता शर्तें
सबसे पहले तो विवाह के लिए आवेदन करने वाले जोड़े को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। तभी उन्हें इस योजना के अंतर्गत संबंधित जिले से लाभ प्राप्त होगा। सिर्फ उस जोड़े या दंपती को लाभ मिलेगा जिनमें एक व्यक्ति दलित और दूसरा सवर्ण जाति का होगा। अंतर्जातीय विवाह करने वाले दंपती का यह पहला विवाह होना चाहिए अन्यथा वो इस योजना के तहत लाभ के अधिकारी नहीं होंगे। ये पति-पत्नी दोनों पर ही शर्त लागू होगी। यह अंतर्जातीय विवाह ‘हिंदू विवाह अधिनियम’ के तहत पंजीकृत होना चाहिए। युवक की उम्र 21 वर्ष या उस से अधिक व युवती की उम्र 18 वर्ष या उस से अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन

लाभ पाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
सबसे पहले नाम व पते के प्रमाण पत्र (इसमें आपको अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि को अपने नाम व पते के प्रमाण पत्र के रूप में दिखाना होगा), जन्मतिथि प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा 10 की मार्कशीट), पासपोर्ट साइज फोटो, दोनों की। जाति प्रमाण पत्र दोनों का सेल्फ-डिक्लेरेशन एफिडेविट, जिसमें बताना होगा की दोनों की ही ये पहली शादी है। विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र व संयुक्त बैंक खाते की पासबुक की प्रति इत्यादि।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मास्टर हुकमचंद, जिला कल्याण अधिकारी दीपिका सारसर, तहसील कल्याण अधिकारी अनील कुमार, एयर सिंह, लेखाकार निशा यादव व यशवंत भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें