फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध शराब बेचने में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामपुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव रामपुरा हाल किरायेदार मोहल्ला गुलाबी बाग रेवाड़ी निवासी पंकज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16.25 बोतल देसी व 3.5 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गत 15 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि पंकज शर्मा निवासी गांव रामपुरा जिला महेंद्रगढ़ हाल किरायेदार मोहल्ला गुलाबी बाग रेवाड़ी में अपने किराये के मकान में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के बाद बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16.25 बोतल देसी व 3.5 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें