संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। संक्रांति देकर घर लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराने से मौके पर युवक की मौत हो गई। संदीप नारायणपुर का रहने वाला था। उसकी आयु लगभग बीस वर्ष है। राजगढ़ वह अपनी बहन को संक्रांति देने आया था। वापस जाते समय पेड़ से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला हिस्सा टूट गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसकी पहचान उसके पास मिले फोन से हुई थी।