फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में रिटायर वन अधिकारी की हत्या: पत्थर से वार कर उतारा मौत के घाट, मामूली कहासुनी में हुई वारदात

Mon, 07 Sep 2026 05:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर

सार

हरियाणा में रिटायर वन अधिकारी की हत्या का मामला सामने आया है। एक युवक के साथ हुई मामूली कहासुनी के बाद शख्स को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
जयपाल, रिटायर वन अधिकारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगवानपुर रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के सामने रविवार को दिनदहाड़े रिटायर रेंज वन अधिकारी की पत्थर से वार हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और शव को बरामद कर अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

गांव भोगीपुर निवासी जयपाल राठी (62) वन विभाग में रेंज फॉरेस्ट अधिकारी के पद से करीब तीन वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। रविवार शाम वह निजी काम से अपनी कार में अगवानपुर रोड से गन्नौर की तरफ जा रहे थे। जब वे अगवानपुर रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के सामने पहुंचे तो उनकी कार के आगे एक युवक खड़ा था। जयपाल ने उसे हटने के लिए कहा लेकिन वह नहीं हटा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि युवक ने पास पड़े बड़े पत्थर से जयपाल पर हमला कर दिया इससे वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपी ने जयपाल के सिर पर तीन-चार वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और डायल 112 पर इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस व थाना गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक बीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान माहरा गांव के रहने वाले रवि के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह भेज दिया।

तीन बच्चों के पिता थे जयपाल राठी
जयपाल राठी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बेटे मंजीत और रजनीश व बेटी रेनू के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। हालांकि बेटे मंजीत और रजनीश व बेटी रेनू तीनों शादीशुदा हैं। एक छोटी सी कहासुनी ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

कार के सामने से हटने को कहने पर हुए विवाद के दौरान सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट अधिकारी की हत्या कर दी गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-इंस्पेक्टर, बीर सिंह, थाना प्रभारी गन्नौर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें