फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचारी को दस साल कैद

Fri, 22 Nov 2013 06:54 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतप्रकाश की अदालत ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुराचार करने के दोष में एक युवक को दस वर्ष कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 70 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन



अभियोजन पक्ष के अनुसार एक व्यक्ति ने 20 मार्च को उचाना थाना पुलिस को बताया था कि गांव तलवंडी राणा हिसार निवासी संदीप शादी का झांसा देकर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने 23 मार्च को नरवाना बस अड्डे से बरामद कर आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी ने संदीप पर आरोप लगाया था कि आरोपी उसे हिसार में एक कमरे पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया। दुराचार की पुष्टि होने पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ अपहरण के साथ-साथ दुराचार का मामला भी दर्ज किया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन



जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतप्रकाश की अदालत ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुराचार करने के जुर्म में संदीप को दस वर्ष का कारावास और 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें