फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्ची से दुराचार

Mon, 16 Sep 2013 09:42 PM IST
खरखौदा (सोनीपत)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में एक किशोर द्वारा सात साल की बच्ची के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक महिला ने खरखौदा थाना में शिकायत देकर बताया कि शनिवार शाम उसकी बच्ची गली में खेल रही थी। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला पंद्रह वर्षीय किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के ही एक प्लाट में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

उन्हें जब घर के बाहर बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने उसकी तलाश की। महिला ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद उन्हें बच्ची पिछली गली में रोती हुई मिली। पूछताछ करने पर बच्ची ने मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


परिजनों ने बच्ची का सामान्य अस्पताल में उपचार शुरू कराकर पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायत के बाद  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें