फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार पीड़िता ने दी आत्मदाह की धमकी

Fri, 27 Sep 2013 09:54 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता ने आरोपी को गिरफ्तार न करने पर 29 सितंबर को खारियां में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह की धमकी दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी का कहना है कि युवती और युवक ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। युवती ने पहले भी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया था, लेकिन अदालत में बयान दर्ज करवाते समय मुकर गई है।
विज्ञापन


महिला के कपडे़ जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी दरियापुर फतेहाबाद में हुई थी।

ढाणी संतासिया निवासी युवक हरपिंद्र ने बीते 12 सितंबर को दुराचार किया और ब्ल्यू फिल्म बनाकर धमकाते हुए कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए।

महिला ने परिजनों के साथ 14 सितंबर को शहर थाना प्रभारी को शिकायत दी। 17 सितंबर को शहर थाना पुलिस ने हरपिंद्र सिंह, उसकी मां, चाचा और पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया था पर अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसके परिजन तीन बार एएसपी से मिल चुके हैं।
विज्ञापन


उधर, एएसपी आरके मीणा ने बताया कि पहले भी युवक पर दुराचार के आरोप लगा चुकी है, लेकिन बाद में अदालत में जाकर बयान से मुकर गई।

ऐसा दो बार हुआ है। यह मामला भी पंाच माह पुराना है ऐसे में सबूत जुटाना मुश्किल हो जाता है। पीड़िता के कपडे़ जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें