हरियाणा के लोनी में एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने तीन युवकों पर बंधक बनाकर तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
महिला का आरोप है कि उसके साथ फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवकों और उनके एक अज्ञात साथी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया था।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता का कहना है कि तीनों युवकों ने उसे एक कमरे में बंद रखा तथा तीन दिन तक लगातार उसके साथ
दुष्कर्म किया। 24 जुलाई को बेहोशी की हालत में हाथ पैर बांधकर खुर्जा के
पास फेंककर फरार हो गए।
खुर्जा पुलिस ने लोनी पुलिस को घटना की सूचना दी तथा उसे वापस घर पहुंचने
में मदद की। मंगलवार को महिला ने लोनी थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध
मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी का कहना है कि महिला ने पहले भी
आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के बाद मामला
फर्जी पाया गया था। महिला ने फिर से सहकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।