फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी का वास्ता देकर ले गई, दुराचार करवाया

Fri, 01 Nov 2013 09:42 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती ने एक महिला द्वारा उसे झांसे में लेकर उससे दो बार दुराचार करवाने अैर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
युवती ने बहालगढ़ चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा है। पति से अनबन के चलते वह अपने मायके में रह रही थी।

उसने बताया कि करीब तीन माह पहले गांव मुकीनपुर निवासी रमेश आंतिल उनके घर पर आई और उसके माता-पिता को कहा कि वे जरूरतमंद है, जिसके चलते वह उनकी मदद करना चाहती है। वह उनका बीपीएल का कार्ड बनवा देगी। जिससे उसके परिवार के सदस्य उसके झांसे में आ गए।

उनका आंतिल के पास आना जाना हो गया। युवती ने आरोप लगाया कि करीब तीन माह पहले रमेश ने उसे गांव पिनाना निवासी मोनू व उसके भाई काला के साथ भेज दिया। वहां उसकी मोनू के साथ शादी भी करवाई गई। जिसके बाद तीन दिन वह मोनू के घर पर रही।
विज्ञापन


वहां उससे मोनू ने दुराचार किया। बाद में उसे पता लगा कि उसके साथ धोखा किया गया है, जिसके बाद वहां से निकल भागी। इस संबंध में उसने परिजनों को बताया। जिसके बाद मामले की शिकायत दी गई, लेकिन रमेश आंतिल ने बीच-बचाव कर उनका समझौता करवा दिया।

उसने बताया कि छह अक्तूूबर को रमेश ने उसे सुभाष स्टेडियम के पास एक युवक से मिलने भेजा। वहां युवक ने उससे दुराचार किया। वह उस युवक को नाम से नहीं जानती। जब उसने रमेश आंतिल से इसका विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुराचार, बंधक रखना, जान से मारने की धमकी देना सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


मामले को लेकर डीएसपी सतीश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें