दो माह में 30 से ज्यादा वारदातें
गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार, सिरसा जैसे शहरों में दिनदहाड़े फायरिंग और धमकियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शराब माफिया और विदेशी गैंगस्टरों के बीच सांठगांठ ने अपराध को और बढ़ावा दिया है, जिसके लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। अपराधियों की हिमाक़त इतनी बढ़ चुकी है कि वे सरकार की ओर से शराब के ठेकों तक की बोली नहीं होने दे रहे हैं। भाजपा की नाक तले अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं, और सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। उन्होंने कहा कि मई और जून महीने में हत्या, रंगदारी, फायरिंग की 30 से ज्यादा घटनाएं हुई हैं और सैनी सरकार अपने सत्ता के सिंहासन पर आंख मूंदकर बैठी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर हमला बोलते हुए सुरजेवाला ने कहा कि 1996 से 1999 में जब हविपा और भाजपा की सरकार थी तब गुंडाराज कायम था व 2000 से लेकर 2005 तक जब इनेलो और बीजेपी की सरकार थी तब कस्बों, शहरों, जिलों और सड़कों पर गैंगस्टर्स, माफियाओं और गुंडों से हरियाणा को शर्मसार होना पड़ा था। आज फिर वही दहशत का दौर आ गया है।
ये भी पढ़ें: Haryana: रिटायर फौजी ने किया प्रेमिका का मर्डर, बात करने से करती थी मना, पीठ पर मारी गोली, पूछताछ में खुलासा