फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे उम्रदराज बाप की बीवी लौटी घर

Fri, 18 Oct 2013 11:57 PM IST
खरखौदा/सोनीपत/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र में 2010 में पिता बनकर सुर्खियां बटोरने और रिकार्ड तोड़ने वाले 97 वर्षीय रामजीत राघव की 52 वर्षीय पत्नी शकुंतला शुक्रवार को अपने घर लौट आईं, लेकिन उनके साथ छोटा बेटा एक साल का रणजीत नहीं है।
विज्ञापन


पिछले महीने रामजीत राघव की पत्नी अपने छोटे बेटे के साथ संदिग्ध हालात में लापता हो गई थीं, जबकि लगभग पांच महीने पहले राघव का बड़ा बेटा विक्रमाजीत भी (4) लापता हो गया था।

पुलिस लगातार तीनों की तलाश कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार को रामजीत राघव की पत्नी अचानक घर लौट आई, लेकिन उनके साथ छोटा बेटा नहीं है।

वहीं, शकुंतला ने गांव के ही एक युवक पर उसका बेटा अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शकुंतला के बयान दर्ज कर आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है।
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को अपने बड़े बेटे विक्रमाजीत के जन्मदिन पर रामजीत राघव ने पुलिस के खिलाफ उनकी मदद न करने और अनदेखी का आरोप लगाया था।

उनका कहना था कि कुछ दिन पहले तक जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें बधाई पर बधाई दे रहे थे और देश ही नहीं विदेशी मेहमान भी उनके पास आकर हालचाल पूछते थे, वहीं अब दुख की घड़ी में उनका हाल जानने वाला कोसों तक दिखाई नहीं देता।

करीब 100 साल की उम्र में बाप बनने वाले राघव का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को हर जगह खोजा, किंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा।

राघव अपनी पत्नी के आने से तो खुश हैं, लेकिन अब उनके पास दोनों में से कोई एक बेटा भी नहीं है। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन उनकी मदद कर बेटों को ढूंढे।

जब तक उनके दोनों बेटे नहीं मिल जाते उन्हें चैन नहीं मिलेगा। रामजीत का कहना है कि वे काफी गरीबी में जी रहे हैं और इस उम्र में ज्यादा मेहनत भी नहीं कर पाते।
विज्ञापन


बामुश्किल पेट ही भर पाते हैं। प्रशासन उनकी मदद को आगे आए और बच्चों को ढूंढ निकाले। वे अब सिर्फ प्रशासन के ही भरोसे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें