फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई और एसडीओ को बंधक बनाया

Tue, 03 Dec 2013 07:44 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला झज्जर के गांव सफीपुर की तीन महीने से पेयजल किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के जेई और एसडीओ को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि दूषित पानी की सप्लाई की बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं हैं।

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में डाली जा रही पाइप लाइन का मुआयना करने पहुंचे थे। इसकी भनक गांव की महिलाओं को लगते ही वे भड़क उठीं और एकजुट होकर जलघर में अधिकारियों को बंद कर दिया।

बेरी हलके के गांव सफीपुर में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन महीने से पेयजल सप्लाई के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों के लिए अस्थाई इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि अस्थाई इंतजाम नाकाफी होने के साथ दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। दूषित पानी से गांव के कई बच्चे बीमार हैं। इससे गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में बने जलघर में दूषित पानी सप्लाई की शिकायत करने पर उनके साथ बदसलूकी की जाती है। गुस्साई महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई और एसडीओ को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा।

महिलाओं ने अधिकारियों पर खूब भड़ास निकाली। दोपहर बाद मीडिया के पहुंचने पर अधिकारियों को बाहर निकाला गया। उधर, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें