फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट: रात के वक्त भी उतर सकेंगे विमान, अनुमति लेने की कवायद शुरू; मंत्री बोले-एएआई का ऑफिस भी खुलेगा

Sun, 16 Mar 2025 08:20 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि एयरपोर्ट के संचालन से हिसार एक इंडस्ट्रियल हब बनकर उभरेगा। अब हरियाणा का यह नया हवाई अड्डा प्रदेशवासियों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार एयरपोर्ट से विमान संचालन का लाइसेंस मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने अब नाइट लैंडिंग की अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे एयरपोर्ट पर रात के वक्त भी विमान उतर सकेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए लाइसेंस मिल गया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब अगला लक्ष्य नाइट लैंडिंग की अनुमति लेना है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) हिसार एयरपोर्ट पर अपना प्रोजेक्ट ऑफिस भी स्थापित कर रही है, इससे कार्यों में और तेजी आएगी।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट की शुरुआत से न केवल राज्य की हवाई कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने में यह एयरपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, जम्मू, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी।

इस एयरपोर्ट का संचालन और रखरखाव एएआई की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 503 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पैसेंजर टर्मिनल का निर्माण कर रही है। इस टर्मिनल में यात्रियों के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही हरियाणा पुलिस को एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


विपुल गोयल ने कहा कि एयरपोर्ट के संचालन से हिसार एक इंडस्ट्रियल हब बनकर उभरेगा। अब हरियाणा का यह नया हवाई अड्डा प्रदेशवासियों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए तैयार है। यह विकास की नई उड़ान है, जो हरियाणा को प्रगति के नए क्षितिज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। एयरपोर्ट का लाइसेंस मिलने पर नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें