फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट

Mon, 30 Sep 2013 12:03 AM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध रोड स्थित गांव जाखौली में रविवार को दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप से दो नकाबपोश युवकों ने हवाई फायर करते हुए दो लाख रुपये की राशि लूट ली। सूचना मिलने पर एसपी कुलदीप सिंह यादव ने घटनास्थल का दौरा किया। लुटेरों की फुटेज पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पंप के मालिक मनीराम कादियान ने बताया कि लगभग पांच बजे वह अपने पंप के अंदर बने ऑफिस में कैश गिन रहे थे कि अचानक मोटर साइकिल पर दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे आए। युवकों ने आते ही हवा में फायर किया और अंदर घुस आए। दोनों ने उनके पास से दो लाख के लगभग रुपये की राशि छीनी और फरार हो गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना तितरम प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी कुलदीप सिंह यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया। थाना तितरम प्रभारी ने कहा कि पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बैंकों में हो चुकी है कई वारदात
जिले में बैंकों के अंदर और बाहर कभी नशीला पदार्थ सुंघाकर तो कभी गंदगी फेंकते हुए चोरी की वारदात हो चुकी है। इनमें से अब तक अधिकतर अनसुलझी हैं। केवल चीका में हुई वारदात में पुलिस ने 5 लाख रुपये की राशि बरामद की है। इसके अलावा अभी कई मामलों में पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें