फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भिड़े दो गुट, पांच जख्मी

Sun, 29 Sep 2013 11:59 PM IST
यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी के गौरी शंकर मंदिर के नजदीक स्थित दो फैक्ट्री संचालकों में नाली के पानी की निकासी को लेकर झगड़ा हो गया। मामला यही ही नहीं सुलझा तो एक फैक्टरी के संचालक ने दूसरी फैक्टरी संचालक एवं अन्य पर सरकारी अस्पताल में फिर से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


झगडे़ में एक गुट के चार व दूसरे गुट का एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार शाम को सरकारी अस्पताल का परिसर पुलिस छावनी में बदला नजर आया। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले में जांच की बात कह रही है।

घनश्याम मैटल इंडस्ट्री के संचालक हरिश मित्तल ने बताया कि गौरी शंकर मंदिर के नजदीक उसकी फैक्टरी है। रविवार शाम को नाली के पानी निकासी को लेकर उसकी पड़ोसी फैक्टरी संचालक करतार सिंह के साथ मारपीट हो गई। दोनों फैक्टरियिों चौकीदारों ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़वा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि जब वह अपनी फैक्टरी में काम कर रहा था, तो पड़ोसी करतार अपने बेटे भूपिंद्र, अकाउंटेंट लक्की व एक अन्य के साथ उसकी फैक्टरी में में आया, जिसके बाद उन्होंने उस पर व फैक्टरी में डीजल छिड़क दिया और  आग लगाने की धमकी दी। जब उन्हें ऐसा करने से माना किया, तो उन्होंने उस पर सरियों के साथ हमला बोल दिया। जिस कारण वह घायल हो गया।

जब उसका भाई संदीप, साथी मुकुल व एक अन्य उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए, तो करतार अपने साथियों के साथ अस्पताल में पहुंचा और फिर से उसने उन पर हमला बोल दिया। अस्पताल में दो गुटों को भिड़ता देख अफरा तफरी मच गई। इस झगडे़ में हरिश संदीप, मुकुल व एक अन्य तथा करतार ग्रुप का एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की चार जिप्सियां भरकर अस्पताल परिसर में पहुंच गई।

मामले की गंभीरता के मद्देनजर अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें