फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल के चक्कर में भर लिया थिनर, बन गए 'घनचक्कर'

Wed, 12 Jun 2013 12:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में रोहतक सेक्टर-छह के पास से मंगलवार को सड़क पर थिनर से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर के आसपास भीड़ जमा हो गई और लोगों ने टैंकर में फंसे ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान टैंकर से थिनर का रिसाव शुरू हो गया, उसकी गंध से लोगों ने थिनर को पेट्रोल समझ लिया। बस फिर क्या था, केन-कनस्तर के साथ लोगों की भीड़ टैंकर की ओर उमड़ पड़ी।

जिनके पास कथित पेट्रोल भरने के लिए कोई कनस्तर नहीं था, उन्होंने अपने वाहनों की पेट्रोल टंकियां भरनी शुरू कर दीं।

राज उस समय खुला जब वाहनों की टंकियां भरने के बाद लोगों ने वाहन स्टार्ट किए लेकिन वे स्टार्ट नहीं हुए।

वाहनों को धकेलकर आसपास के मोटर मैकेनिकों तक ले जाया गया तो पता चला कि पेट्रोल के स्थान पर थिनर भर दिए जाने के कारण वाहन न सिर्फ बंद हो गए हैं बल्कि इंजन में थिनर चले जाने से अंदरूनी कलपुर्जों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


इस तरह लालच ने अनेक वाहन चालकों को हजारों की चपत लगा दी। टैंकर पलटने से स्थल के करीब सड़क किनारे अनेक मैकेनिकों के पास वाहन ठीक कराने वालों की कतारें देखी गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें