फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के साथ बुजुर्गों, दिव्यांगों और घायलों में भी दिखी वोटिंग के जज्बे की खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर रविवार को हुए मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों और घायलों में मतदान को लेकर उत्साह रहा। यही कारण है कि मतदान धीमा शुरू होने के बावजूद 72.4 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस दौरान युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी मतदान कर सेल्फी ली और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

ऐसे बुजुर्ग भी रहे जिनकी उम्र ज्यादा होने की वजह से कोई लाठी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचा, तो किसी ने दूसरों के कंधों का सहारा लिया। इसके अलावा कोई व्हीलचेयर पर आया तो कोई ई-रिक्शा से वोट डालने पहुंचा। पानीपत ब्लॉक के गांव बड़ौली से 107 वर्षीय बुली देवी ने भी मतदान किया। दूसरी ओर इसराना ब्लॉक के गांव सींक में सौ वर्षीय मामो देवी भी मतदान करने पहुंचीं। इनके अलावा सनौली से बुजुर्ग 84 वर्षीय रामकिशन त्यागी और गांव सिवाह से 80 वर्षीय मूर्ति देवी ने भी मतदान केंद्र पहुंच वोटिंग कर चुनाव के जज्बे की मिसाल पेश की।
बॉक्स
पहली बार मतदान करने वालों में दिखा उत्साह
इसराना से पहली बार वोट डालने वाले युवा हैप्पी ने कहा कि पहला वोट हमेशा याद रहेगा। समालखा से सागर ने कहा कि आज मतदान करने का सपना पूरा हुआ। समालखा में अपनी दादी के साथ वोट डालने आईं वर्षा ने कहा कि सभी युवाओं को वोट करना चाहिए। गांव उझा निवासी पारुल और सिमरन ने भी अपना पहला वोट दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
घायल और दिव्यांग भी मतदान के लिए पहुंचे
दिव्यांग और घायल भी उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे। इसराना ब्लॉक के गांव मांडी से दिव्यांग सुभाष भी वोटिंग को पहुंचे। दूसरी ओर बापौली ब्लॉक के गांव उझा से दिव्यांग सुमन देवी भी वोट देने पहुंची। गांव बापौली में एक घायल महिला को उसके परिजन मतदान कराने के लिए लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें