फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला को झांसे में लेकर बाली और 6800 रुपये युवकों ने ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 में खन्ना मोड़ पर दो युवकों ने एक महिला को झांसे में लेकर बाली और 6800 रुपये ठग लिए। युवकों ने कहा कि वह हरिद्वार से आए हैं और तेरे ऊपर बड़ा संकट है। इसके बाद बातों में लगाकर 11 बार राम नाम लेने को कहा। जैसे ही उसने राम नाम का जाप किया तो आरोपी वहां से भाग गए। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन

सोनीपत सिटावली गांव निवासी नरेश कुमारी ने बताया कि वह फिलहाल राजनगर में रह है। शनिवार को शाम को वह गोहाना रोड पर पैदल-पैदल राजनगर जा रही थी। जैसे ही वह खन्ना मोड पर पहुंची तो एक युवक आया और मुझे बोला की मैं हरिद्वार से आया हूं। आप व आपके परिवार पर बहुत संकट है। इसके बाद वह बातों में उलझाकर उसे गोहना मोड़ की ओर ले गया। कुछ दूरी पर एक अन्य युवक मिला।
आरोपी युवक ने उसे भी यही बात कही ओर अपने साथ ले लिया। फिर उसने दोनों को कपूर लाने के लिए कहा। उन्होंने कपूर लाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने दूसरे युवक की अंगूठी व 100 रुपये मेरे हाथ में रख दिये। इसके बाद अंगूठी और 100 रुपये उसी की जेब में रख दिए और कहा कि गंगाजल का छींटा देकर पहन लेना। इसके बाद युवक ने उसके कानों की बाली व पैसे हाथ में लेने को कहा। उसने कानों की बाली और करीब 6800 रुपये हाथ में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें