फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर झट्टीपुर गांव के सामने मारुति शोरूम के पास शनिवार को देर रात कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक राहुल की मौत हो गई। वहीं, उनका चचेरा भाई सतीश घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी। जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बातया कि सोनीपत के भटगांव निवासी राहुल पेंटर का काम करते थे। वह अपने चचेरे भाई सतीश के साथ सीढी लेने के लिए डाडौला जा रहे थे। जैसे ही वह झट्टीपुर गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सतीश को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें