फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे युवा हैं साइबर ठगों के निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। म्यांमार में भारतीय युवाओं को बंधक बनाकर साइबर ठगी के मामले में नया खुलासा हुआ है। विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे युवा साइबर ठगों के निशाने पर हैं। हरियाणा में पानीपत के अलावा, रोहतक, पंचकूला और आसपास के जिलों में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में थाईलैंड से डिपोर्ट होकर आए युवाओं में ज्यादातर लोग इसी तरह की ठगी का शिकार हुए थे। इस मामले में पानीपत, रोहतक, पंचकूला में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है इसके साथ ही वेस्ट यूपी के जिलों में भी यह गिरोह सक्रिय है। अब पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। गिरोह के स्थानीय नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में आठ जनवरी को हरियाणा की दो महिलाओं समेत 21 युवाओं को थाईलैंड से डिपोर्ट किया गया था, जिसमें पानीपत के दो युवक शामिल थे, इनमें से विकास नगर निवासी एक युवक ने साइबर स्लेवरी (गुलामी) को लेकर बड़ा खुलासा किया था। युवक ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उसे जींद जिले के अमित नाम के युवक ने थाईलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये में साइबर ठगी करने वाली चाइनीज कंपनी के हाथ बेच दिया था, इसके बाद उन्हें जंगल के रास्ते बंधक बनाकर म्यांमार भेजा गया। जहां पर चार माह तक बंधक बनाकर साइबर ठगी कराई गई थी। पानीपत के दूसरे युवक के साथ भी इसी तरह की घटना हुई थी। हालांकि युवक ने सामने आकर पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी। इसी तरह से रोहतक में भी एक युवक ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पंचकूला के सेक्टर-19 निवासी युवक को भी इसी तरह से फंसाकर नौ माह तक साइबर ठगी कराई गई थी।




एजेंटों के माध्यम से युवाओं को ले रहे झांसे में

साइबर ठगों ने हरियाणा और आसपास के राज्यों में स्थानीय स्तर पर एजेंटों का एक नेटवर्क खड़ा कर रखा है, जो ऐसे युवकों से ऑनलाइन संपर्क करते हैं जो विदेश में नौकरी करने का सपना देखते हैं, ऐसे युवाओं को अधिक पैसे और कंपनी द्वारा पूरा खर्च देने का झांसा देकर थाईलैंड में भेजा जाता है, जहां से उन्हें साइबर ठगी करने वाली कंपनी के हाथ में बेच दिया जाता है। पुलिस अब इन स्थानीय एजेंटों की तलाश में जुटी है, जिससे साइबर गुलामी के इस कड़ी को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन






यूपी, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और बिहार के युवा भी निशाने पर

युवकों को बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह के निशाने पर हरियाणा के अलावा, यूपी, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के युवा भी हैं। म्यांमार में बंधक बनाकर युवक से साइबर ठगी कराने के मामले में जांच की जा रही है। अभी कुछ तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अजय कुमार, प्रभावी साइबर क्राइम थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें