फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 27 ट्रेनें देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आए दिन यात्रियों को कई-कई घंटे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में खराब करने पड़ रहे हैं। लंबे रूट के साथ दैनिक रूट की ट्रेनों भी घंटों की देरी से आ रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 27 ट्रेनें देरी से आईं। ऊंचाहार एक्सप्रेस 12 घंटे, दिल्ली पानीपत एमईएमयू तीन घंटे और गीता जयंती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। हीराकुंड एक्सप्रेस ढाई घंटे, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस एक घंटा और शान ए पंजाब 1.50 घंटे की देरी से आई।
झेलम एक्सप्रेस ढाई घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस सवा एक घंटा और जम्मू मेल दो घंटे की देरी से आई। नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, कालका शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा और बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से आई। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पौने दो घंटे, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा और आम्रपाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 1.23 घंटे, दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस आधा घंटा और दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटा की देरी से आई। टाटानगर एक्सप्रेस आधा घंटा, हिमाचल एक्सप्रेस एक घंटा और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू सवा एक घंटा और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई। सर्वोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस तीन घंटे, पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1.28 घंटे और सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें