पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के गढ़ी सिकंदरपुर के पास रविवार शाम को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक प्रदीप (36) निवासी ददलाना की मौत हो गई। पुलिस ने प्रदीप के भाई अनूप की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
अनूप ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे उनके बड़े भाई प्रदीप गांव से नहर बाइपास होते हुए गांव से पानीपत शहर की ओर जा रहे थे। जब वह गढ़ी सिकंदरपुर के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आए मोटरसाइकिल सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। तुरंत ही प्रदीप को जिला नागरिक अस्पताल पानीपत में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अनूप की शिकायत पर आरोपी मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।