फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। करनाल के कुताना गांव निवासी सत्यवान की संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। इसके बाद पानीपत में ही उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने एक युवक पर जहर देने के आरोप लगाए हैं। करनाल के मूनक थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सत्यवान के फूफेरे भाई महाबीर ने बताया कि उसका सत्यवान गांव कुताना में रहते थे और वाहन चलाते थे। उनकी शादी हो चुकी थी और दो छोटे बेटे हैं। साेमवार को उन्हें सूचना मिली कि सत्यवान ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। तुरंत ही उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान मंगलवार सुबह को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार शाम को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महाबीर सिंह का आरोप है कि उनके भाई का एक युवक से झगड़ा हुआ था। उन्हें शक है कि उसी ने कुछ खाने में दिया है। फिलहाल मूनक थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें