फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू ने लघु सचिवालय के पास से एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल बरामद कर उस पर केस दर्ज किया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर लघु परिसर के पास से न्यू रमेश नगर निवासी अंकित पुत्र हरबीर को गिरफ्तार किया है। अंकित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने एक मोबाइल फोन अपने दोस्त देशराज कॉलोनी निवासी राकेश से चार हजार रुपये में खरीदा था। ये मोबाइल राकेश ने बरसत रोड स्थित मोबाइल इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड से चोरी किया था। आरोपी अंकित को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी राकेश की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें