फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू ने गंदा नाला के पास से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि शनिवार देर शाम सीआईए-टू की टीम गंदा नाला पुलिया के पास गश्त कर रही थी। टीम को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते दिखाई दिया। टीम ने उसका पीछा कर उसे हिरासत में लिया। उसकी पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी अर्जुन पुत्र विजय पाल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास एक देसी पिस्तौल मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दोस्तों में रोब दिखाने के लिए कुछ समय पर अज्ञात व्यक्ति से पिस्तौल खरीदकर लाया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें