फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चरस समेत एक युवक गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रविवार तड़के करीब पांच बजे एंटी ड्रग ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान छह पर्यवेक्षण अधिकारियों, 24 विशेष टीमों और 240 पुलिस जवान नारकोटिक्स डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मैदान में उतरे। टीम ने विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापामारी की।
विज्ञापन

यह विशेष अभियान सनौली, बापौली, चांदनी बाग, पुराना औद्योगिक, किला, इसराना, समालखा और मतलौडा थाना क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों में संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की जांच की। पुलिस ने बेड और अलमारी के साथ रसोई व बाथरूम की भी जांच की। छापामारी के दौरान थाना चांदनी बाग क्षेत्र के गंगापुरी रोड पर पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ लिया। आरोपी गंगापुरी रोड निवासी सूरज है। उससे तलाशी के दौरान 34 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने बताया कि जिले में नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें