पानीपत। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी भारत नगर (बबैल रोड) निवासी राजन है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी राकेश ने बताया कि शनिवार शाम गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक सेक्टर 11/12 में गंदा नाले के नजदीक घूम रहा है। टीम ने युवक को काबू किया और बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो वह कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने बताया कि उसने ये बाइक 23 मई 2025 को जाटल गांव से चोरी की थी।
इस संबंध में थाना पुराना औद्योगिक पुलिस में प्राथमिकी दर्ज है। वह इस बाइक को अपने दैनिक कार्यों के लिए प्रयोग कर रहा था। पुलिस ने रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संवाद