फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोरी की बाइक खरीदने वाला युवक गिरफ्तार, बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर-12 में शिव मंदिर के पास एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दसौड़ी बीकानेर राजस्थान हाल अंसल निवासी गोपाल राम के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेप्ट प्रभारी राकेश ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक बाइक पर सवार होकर सेक्टर-12 में शिव मंदिर के पास से होते हुए अंसल में जाएगा। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सेक्टर-12 में शिव मंदिर के नजदीक गंदा नाला के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद सामने से एक युवक स्पलेंडर बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को रोककर बाइक के कागजात मांगे तो युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक चोरी की है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह टाइल पत्थर लगाने का काम करता है। वह चार पांच दिन पहले सेक्टर-12 में काम कर शाम को घर जा रहा था। रास्ते में एक युवक उसको बाइक लिए मिला। युवक कहने लगा कि उसने यह बाइक चोरी की है और अब इसे पांच हजार रुपये में बेच देगा। उसने लालच में आकर युवक से चोरी की बाइक पांच हजार रुपये में खरीद ली थी। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सोनू निवासी धारीवाल चौक गुड़ मंडी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें