फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने बलजीत नगर नाका पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमिन निवासी छपरौली बागपत यूपी के रूप में हुई। शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी एक टीम शुक्रवार शाम को सनौली रोड स्थित बलजीत नगर नाका पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध किस्म का एक युवक मोट साइकिल पर सब्जी मंडी की ओर से आया। पुलिस टीम ने बाइक को रुकवाकर युवक से बाइक के कागजात मांगे तो वह बहाने बाजी करने लगा। पूछताछ करने पर आरोपी ने 14 दिसंबर को मित्तल मेगा मॉल की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। इस संबंध में थाना चांदनी बाग में राहुल निवासी डाडोला की शिकायत पर केस दर्ज है। आरोपी की पहचान सोमिन निवासी छपरौली बागपत यूपी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी खुद की बाइक करीब एक साल पहले चोरी हो गई थी। काम पर आने जाने व घूमने फिरने के लिए उसको बाइक की जरूरत थी। 14 दिसंबर को वह मित्तल मॉल के पास से गुजर रहा था। तभी उसने पार्किग से उक्त बाइक चोरी कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें