फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा और संस्थान होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा और संस्थान होंगे सम्मानित
विज्ञापन

- जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से दिए जाएंगे पुरस्कार
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा समाजसेवियों और संस्थानों को जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग सम्मानित करेगा। इसके लिए विभाग ने वर्ष 2021-22 में जिला और राज्य स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वालों के नामांकन आमंत्रित किए हैं। जिला और राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार के लिए एक वर्ष और सर्वश्रेष्ठ युवा संगठन के लिए पिछले तीन वर्षों की उच्च कोटि की उपलब्धियों को आधार माना जाएगा। राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कमेटी के चयन करने के बाद संबंधित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवा पुरस्कार के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष होगी। इससे पहले इस अवार्ड से सम्मानित न किए जाने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के कार्यक्रमों से जुड़े हों। उन्होंने बताया कि युवा अपराधी नहीं होना चाहिए। युवाओं का गत एक वर्ष की उपलब्धियों के आधार पर चयन किया जाएगा और चयन कमेटी का निर्णय अंतिम होगा। उन्होंने बताया कि युवा क्लब/स्वैच्छिक रजिस्ट्रेशन एक्ट-2012 के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के कार्यक्रमों से जुड़ा हो। जो पहले सम्मान प्राप्त न कर चुका हो को गत तीन वर्ष की उपलब्धियों के आधार पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर श्रेष्ठ युवा को 20 हजार रुपये, जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा संगठन को 30 हजार रुपये, राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पांच युवाओं को 40 हजार रुपये और राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा संगठन को 75 हजार रुपये नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रस्ताव प्राप्त करने की अंतिम तिथि एक अगस्त-2022 तक होगी। आवेदनकर्ता जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवाएंगे। एक अगस्त 2022 के बाद देर से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0180-2650702 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें