फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिलाओं के कपड़े पहनकर अश्लील डांस कर रहे युवक को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंसार बाजार में महिलाओं के कपड़े पहनकर अश्लील डांस कर रहे युवक की कुछ दुकानदारों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। युवक महिलाओं के कपड़े पहनकर बाजार में रील बना रहा था। उसका साथी वीडियो को शूट कर रहा था। युवक को देखकर बाजार में आ रही महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही थीं। दुकानदारों ने युवक को जमकर थप्पड़ जड़े । राहगीरों ने युवक की पिटाई की वीडियो भी बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

दुकानदारों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। दुकानदारों ने युवक से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। युवक ने बताया कि कि वह सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर एक्टिव है। उसके लिए वह वीडियो शूट करता है। ब्लॉग बनाने से आय होती है। उसके फॉलोअर्स को इस तरह की वीडियो पसंद आती है। इसलिए वह ऐसी वीडियो बना रहा था। वह पहले भी वह इस तरह की वीडियो शूट कर चुका है। सोशल मीडिया पर उसकी ऐसी वीडियो खूब वायरल होती है। इसलिए वह ऐसी वीडियो शूट करता है। युवक ने दुकानदारों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। उसने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसा न करने का भरोसा भी दिया। इसके बाद दुकानदारों ने युवक को बैठाकर समझाया भी कि ऐसी वीडियो समाज में गलत संदेश जाता है। हमारी संस्कृति भी प्रभावित होती है। महिलाएं ऐसी वीडियो देखकर असहज होती है। हमें समाज में अच्छा संदेश देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें