फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: बैंक वालों से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट

Sat, 02 Mar 2024 12:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत से युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि संदीप ने निजी बैंक से एक लोन लिया था। इसे लेकर बैंक वाले उसे आए दिन परेशान कर रहे थे। थाना तहसील पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत की देशराज कॉलोनी भावना चौक के रहने वाले एक युवक ने बैंक वालों से परेशान होकर शुक्रवार रात को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह मृतक के परिजनों को घटना का पता लगा। इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतक की पहचान संदीप कुमार (38) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने बैंक के मैनेजर समेत रिकवरी एजेंट पर उसे और उसके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि संदीप ने निजी बैंक से एक लोन लिया था। पिछले साल से उसका कामकाज बंद हो गया था। इसके बाद से वह किश्ते नहीं दे पा रहा था।

इसे लेकर बैंक वाले उसे आए दिन परेशान कर रहे थे। उसके घर पर नोटिस चस्पा से करने से लेकर वसूली करने तक की धमकी दी जा रही थी। इसे लेकर संदीप पिछले काफी दिनों से परेशान था जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। थाना तहसील पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें