पानीपत। एमआई कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर का कर्मी मार्केट से पौने तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया। डिस्ट्रीब्यूटर ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 18 निवासी अनमोल धींगड़ा ने बताया कि वह सेक्टर 18 में एमआई कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है। उसके पास सोमबीर शर्मा नाम का युवक आठ माह काम करता है। उन्हें अब पता चला कि सोमबीर ने मार्केट से उनके नाम पर लगभग तीन लाख रुपये लिए हैं। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने सोमबीर से पूछताछ की लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब वह ऑफिस भी नहीं आता।