फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बकाया बिल भरने पर व्यक्तिगत कनेक्शन के लिए कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम की सब अर्बन डिवीजन के एसडीओ ने अंसल प्रॉपर्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नई दिल्ली को बकाया 2.83 करोड़ का बिल भरने के लिए पत्राचार किया है। जिसकी प्रति बिजली निगम के एसई, एक्सईएन के साथ असंल आरडब्ल्यूए और अंसल बचाओ संघर्ष समिति को भी जारी की है। इसमें स्पष्ट लिखा है कि निगम की ओर से अंसल वासियों को व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन देने की मंजूरी दस शर्ताें पर मिल चुकी है। लेकिन इसके लिए पहले अंसल को इन शर्ताें के साथ बकाया 2.83 करोड़ के बिल को भरना होगा।
विज्ञापन

ये बकाया बिल की मूल राशि है। जिसके भुगतान के बिना कनेक्शन जारी नहीं हो सकेंगे। इसलिए इस बकाया बिल को 22 अगस्त तक भरवाएं, ताकि आरटीएस नियमों के अनुसार समय पर अंसल के लोगों को व्यक्तिगत कनेक्शन जारी किए जा सकें। ये संदेश अंसल के सभी नागरिकों तक पहुंचाएं। ताकि अंसल के लोग अपना व्यक्तिगत कनेक्शन लेने के लिए निगम की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकें।
गौरतलब है कि सरकार ने अंसल के लोगों की पिछले एक साल से चली आ रही इस मांग को सोमवार को मानते हुए बिजली निगम को पत्राचार किया था। जिसमें अंसल के लोगों को उनका अलग से कनेक्शन देने के आदेश जारी किए गए थे। इसके तहत पुराने कनेक्शन धारकों को निर्धारित निगम के रेट पर कनेक्शन मिलना था जबकि अगर किसी को नया कनेक्शन लेना होगा तो उसे 16 से 17 हजार रुपये प्रति किलोवाट की दर से बिजली निगम में शुल्क जमा करवाना था। लेकिन इसी बीच अंसल के बकाया बिल जमा करवाने के फरमान ने अंसल के लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। क्योंकि अंसल ने अभी तक अपना बकाया बिल जमा नहीं कराया है। इस मांग को लेकर अंसल के लोग पिछले एक साल से संघर्षरत थे। इसके लिए अंसल के लोगों ने करीब एक माह तक धरना प्रदर्शन भी किया था। अंसल में बिजली की लाइन तो बिछा दी गई लेकिन उनकी अलग से बिजली कनेक्शन की मांग अब पूरी हुई है। हालांकि बिजली के अलावा अंसल के लोगों ने अंसल को नगर निगम में शामिल करने की मांग भी की थी, जो अभी तक अधूरी है। अंसल के डिफॉल्टर होने पर शहर के सबसे पॉश एरिया होने के बाद भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम की सब डिवीजन के एक्सईएन आदित्य कुंडू ने कहा कि अंसल को पहले अपना बकाया बिल की मूल राशि जमा करवानी होगी। इसमें किसी प्रकार का ब्याज नहीं जोड़ा गया है। बिल जमा करवाने के बाद अंसल के लोग निगम में अपने व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें